महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, भागवत कथा आज से

फतेहपुर। शहर के देवीगंज में राजाराम जग जानकी धाम में भागवत कथा के अंतर्गत पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य यजमान वीर सिंह चैहान तथा गन्नों सिंह के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं ढोल ताशे की धुन पर चलती हुई शिव मंदिर पहुंची जहां पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान घोड़ी नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। तो वही ढोल ताशा के धुन पर महिलाएं भी खूब थिरकी। इस अवसर पर रंजना सिंह चैहान ने बताया की 4 मार्च को शिव विवाह का आयोजन किया गया है। वही 5 मार्च को वृहद भंडारा होगा और जागरण का भी आयोजन किया गया। वही 27 फरवरी से व्यास भोलाराम शास्त्री के द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में लोग भागवत कथा को सुनेंगे। वही 4 मार्च को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शिव बारात में भी शामिल होंगे और प्रसाद भी ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर विनय सिंह चैहान, अंजना सिंह चैहान, ममता सिंह चैहान, अंशिका, आयुषी, रुद्र, पीहू सहित तमाम चैहान परिवार के लोगों के साथ क्षत्रिय महासभा की भी बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.