भाजपा सरकार वादों में नहीं काम करने में करती है विश्वास -जितिन प्रसाद

-लोक निर्माण मंत्री ने किया 69260.05 लाख की परियोजनाओ का शिलान्यास

फतेहपुर। जनपद में लोक निर्माण विभाग एवं राज्य सेतु निगम की 97 सड़के/सेतु, लम्बाई 446.828 किमी, लागत रु0 69260.05 लाख की परियोजना का कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान में मुख्य अतिथि मंत्री, लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की उपस्थिति में शिलान्यास किया। जिसमे 47 सड़के एवं 02 सेतु, लम्बाई 173.86 किमी, लागत रु0 23494.83 लाख का लोकार्पण एवं 47 सड़के, 01 सेतु, लम्बाई 272.968 किमी, लागत रु0 45765.22 लाख की परियोजनाये सम्मिलित है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ सरकार चुनी है, उसी उम्मीद एवं विश्वास के साथ जनपद में परियोजनाओ का शिलान्यास/लोकार्पण करके नागरिकों के दिलो में खरा उतर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है। मोदी, योगी जो कहते है वह करके दिखाते है। हमारी सरकार सिर्फ हवाई घोषणा नहीं करती है बल्कि जो घोषणा करती है उस कार्य को धरातल में उतारकर विकास कार्यों को पूरा भी करती है। जो यह शिलान्यास/लोकार्पण किया गया है यह शिलापट्ट एक पत्थर नहीं है बल्कि नागरिकों की उम्मीद व विश्वास है, जिसको हमको हर हाल में पूरा करना है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग/राज्य सेतु निगम के अधिकारियो को निर्देशित किया कि जिसका शिलान्यास किया गया है समय से सारी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग, समय से पूरा कराए। परियोजनाओ को धरातल में उतारने में गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जायेगा। नई सड़को के अलावा गांव को जोड़ने वाले छोटी छोटी सड़के जो क्षतिग्रस्त हो गई है उनको दुरुस्त कराया जाय। उन्होंने विभागीय अधिकारी को मंच पर खड़ा कर जनता के सामने सड़क बनने की समय सीमा पूछी। अधिकारी में बताया कि गाजीपुर विजयीपुर मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य (लगभग 33 कि0मी0, लागत लगभग रु0 90 करोड़) की स्वीकृत हो गई है, जिसकी सभी कागजी कार्यवाही पूरी करते हुए 03 मार्च 2024 से कार्य शुरू किया जायेगा। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि किसी भी देश को विकसित करने के लिए महिला शक्ति का विकास बहुत जरूरी है, के लिए मोदी सरकार कैबिनेट में महिलाओ के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण के लिए एक सराहनीय कदम है। जनपद के जनप्रतिनिधियों द्वारा जो मांग की गई है जल्द से जल्द सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया जायेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार में देश, प्रदेश के साथ में जनपद का चैमुखी विकास हो रहा है। जनपद में हर क्षेत्र में विकास किया गया है चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, मूल भूत सुविधाओ को सुदृढ़ करने पर कार्य किया जा रहा है। जनपद में लगभग रू0 700 करोड़ की लागत से सीवर लाइन के कार्य की स्वीकृत हो चुकी है जिसका कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जायेगा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल, खागा विधायक कृष्णा पासवान, अयाह साह विधायक विकास गुप्ता, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, बिन्दकी विधायक जयकुमार जैकी, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष खागा गीता सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बिंदकी राधा साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत धाता रेखा सरोज, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, दिेनेश बाजपेयी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, भाजपा जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, उदय लोधी, योगेन्द्र सिंह, शिवप्रताप सिंह, नीरज सिंह, विवेक श्रीवास्तव, मधुराज विश्वकर्मा, महिला मोचा जिला महामंत्री सुनिधि तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री सुधा मौर्या, मंजू शुक्ला, रेखा मिश्रा, पुष्पा पासवान, सुशीला मौर्या, अपर्णा सिंह गौतम, अन्नू सविता, उर्मिला लोधी, वंदना द्विवेदी, जयदेव सिंह गौतम, अतुल त्रिवेदी, अमित शिवहरे, प्रसून तिवारी, उदय सिंह, धनंजय द्विवेदी, अभिषेक ़ित्रवेदी, सेक्टर, मंडल, बूथ लेबल के पदाधिकारी सहित मुख्य अभियंता लो0नि0वि0 प्रयागराज विजय कनौजिया, अधीक्षण अभियन्ता एन0के0 यादव, प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित मिश्रा, अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड 2 अरविंद कुमार, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड अनिल कुमार सील, दोनो खंडों के सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.