एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को खिलाया केक, कपल जामनगर पहुंच चुका है

 

 

 

दीपिका-रणवीर, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए जामनगर के लिए रवाना हुए। जहां दीपिका व्हाइट आउटफिट में दिखीं। वहीं रणवीर भी वाइफ के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। जैसे ही दीपिका और रणवीर एयरपोर्ट पहुंचते हैं, वहां मौजूद लोग और पैपराजी ने फूलों और केक के साथ उनका स्वागत किया। कपल ने एक-दूसरे को केक खिलाया। रणवीर ने वहां खड़े फैंस और पैपराजी को गले भी लगाया। दोनों के चेहरे की खुशी साफ झलक रही थी।

 

 

दीपिका और रणवीर प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंच गए हैं। दोनों का एक क्यूट वीडियो सामने आया है, जहां रणवीर सिंह दीपिका को भीड़ से बचाते नजर आ रहे हैं।

 

 

दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। उन्होंने लिखा- सितंबर 2024। यानी वो और रणवीर सिंह सितंबर तक पेरेंट्स बन जाएंगे। दीपिका ने पोस्ट में पति रणवीर सिंह को भी टैग किया। इसी पोस्ट पर अनिल कपूर, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्‌ट और मृणाल ठाकुर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को बधाई दीं। इस पोस्ट पर कमेंट कर करीना कपूर ने लिखा- ‘लाइफ के बेस्ट फेज में आपका स्वागत है।’ वहीं प्रियंका ने दीपिका को मुबारकबाद दी।

 

 

2 महीने पहले ही दीपिका पादुकोण ने सिंगापुर वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में जल्द फैमिली स्टार्ट करने की इच्छा जाहिर की थी। उनसे पूछा गया था कि उनका मां बनने का कोई प्लान है। इस पर दीपिका ने कहा था- बिल्कुल, मुझे और रणवीर को बच्चे बहुत पसंद हैं। हम दोनों उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे।

 

 

दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘गोलियों की रासलीलाः रामलीला’ के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया और 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली। दीपिका और रणवीर ने साथ में ‘गोलियों की रासलीलाःरामलीला’, ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ’83’ में नजर आए हैं। इसके अलावा दीपिका ने रणवीर की फिल्म ‘सर्कस’ में कैमियो भी किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.