पंजाब सरकार की सत्ता से प्रेरित है किसान आंदोलनः कामेश्वर सिंह

फतेहपुर। किसानों द्वारा चलाए जा रहा आंदोलन पूरे देश के किसानों का आंदोलन नहीं है बल्कि पंजाब सरकार की सत्ता से प्रेरित किसान आंदोलन है और यह लोग जब-जब चुनाव आते हैं इस तरह के आंदोलन शुरू कर देते हैं यह बात मलवा विकासखंड क्षेत्र के कंशपुर गुगौली गांव में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमनजीत सिंह के आवास पर ग्राम परिक्रमा अभियान के तहत आयोजित एक चैपाल में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि हमारी सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है लगातार कई चक्र में किसानों से बात की जा रही है और आशा है कि जल्द ही समस्या का हल निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा लगातार ग्राम परिक्रमा अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत आज इस गांव में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा एक चैपाल कार्यक्रम लगाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी और इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे उन्होंने दावा किया कि आने वाले वर्ष 2019 में भी भाजपा चुनाव जीतेगी और लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। इस मौके पर प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह, जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला महामंत्री सुतीक्ष्ण सिंह, भाजपा नेता एवं मलवा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमनजीत सिंह के अलावा प्रदीप पांडे, मनोज सिंह, विवेक दीक्षित, राज बहादुर मौर्या, विवेक दीक्षित, कुलदीप सिंह भदोरिया, रामप्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, जगदेव सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.