सभी विधान सभा में भेजी जा रही सुझाव पेटिकाएंः मुखलाल

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल मीडिया से रूबरू हुए इस दौरान उन्होंने बताया कि विकसित भारत का संकल्प के माध्यम से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सुझाव और समर्थन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वही भाजपा के संकल्प पत्र सुझाव अभियान की सुझाव पेटिकाएं लॉन्च की गई है। इन पेटिकाओं में आम जनता सुझाव पत्र भरकर डाल सकते हैं। फतेहपुर की सभी विधानसभा में भाजपा के वाहनों के माध्यम से यह सुझाव पेटिकाएं भेजी जा रही है। इसके साथी भाजपा के जिला कार्यालय में भी सुझाव पेटिकाएं रखी गई है। जिसमें लोग अपने सुझाव इस पेटिकाओ में डालेंगे जो भाजपा के लखनऊ कार्यालय के माध्यम से दिल्ली तक यह सुझाव भेजे जाएंगे और सुझाव को एकत्र किया जाएगा और भाजपा के संकल्प पत्र का आधार यही सुझाव बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिए हम अपना संकल्प पत्र तैयार कर रहे हैं। इसके लिए जनता के बीच जाकर उनके सुझाव लेंगे।भाजपा हमेशा अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए जानी जाती है। यही कारण है कि भाजपा हर समय जनता के साथ खड़ी नजर आ रही है। उन्होंने कहा मोदी योगी के नेतृत्व में भाजपा ने जो कहा है उन कार्यों को पूरा कर रही है फिर चाहे धारा 370 हो या श्री राम मंदिर का निर्माण यह सभी बातें संकल्प पत्रों का हिस्सा रही है। इस अवसर पर जिला मंत्री कुलदीप सिंह भदोरिया, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, पवन मिश्रा, अतुल त्रिवेदी, विवेक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.