ओम जन सेवा संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया महिलाओं का सम्मान

कानपुर। महाशिवरात्रि व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरोज अग्रवाल ने कार्यक्रम की शुरूआत भोले बाबा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं सशक्तिकरण पर केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है, महिलाओ को आगे बढ़ने से भष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। प्रीती सिह ने गीत कोमल है कमजोर नही तू, शक्ति का नाम ही नारी है, जग को जीवन देनी वाली मौत भी तुझसे हारी है गाया। जिसको महिलाओ द्वारा काफी सराहा गया। ओम जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि (सीमा) ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के उपलब्धियों व अधिकारों को मनाने के लिए समर्पित है। महिलाओ को अपने अधिकार जानने चाहिये, महिलाये कमजोर नही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को समान अधिकार प्रदान करना है। खुद एक महिला होने पर गर्व होता है। भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखकर महिलाओं को आगे बढाने में हम सबको मिलकर कार्य करना है। इसमें प्रमुख रूप से सरोज अग्रवाल, प्रीति सिंह, अर्चना सिंह, श्वेता सिह, सोना सिह, रोली सिह, निलंबरी पाण्डेय, निर्मला चैहान, पूनम शर्मा, राधिका शर्मा, नीता अग्रवाल, रेनू बाला, संगीता अग्रवाल, मधु झा, सपना, सहित 15 महिलाओ को महिला एकता सम्मान से सम्मानित किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.