फसल के नुकसान की जांच कर मुआवजा की मांग

फतेहपुर। शहर के नहर कॉलोनी में भारतीय किसान यूनियन की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने भाग लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में बोलते हुए राजेंद्र सिंह ने कहा कि 13 मार्च को प्रयागराज एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए फतेहपुर से बड़ी संख्या में किसान जाएगें। उन्होंने कहा कि 14 मार्च को दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में किसान दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान फतेहपुर रेलवे स्टेशन फतेहपुर, खागा बिंदकी के किसान जाएंगे। साथ ही जनपद फतेहपुर में ओलावृष्टि से किसानों के फसल के नुकसान की जांच कर मुआवजा की मांग की गई। इस अवसर पर नागेन्द्र सिंह, ज्ञान सिंह, कंचन, गुड्डू लोधी, जितेंद्र सिंह, रामकिशोर, राम सिंह, राजेश, डॉक्टर मन्नीलाल, अखिलेश गौतम, राजू पासवान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.