जागरूकता एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित

फतेहपुर। ग्रामीण महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं फल वितरण आयोजित किया गया। दौदियाखेड़ा क्षेत्र की वंचित महिलाओं को उनके स्वास्थ्य, स्वावलम्बन एवं स्वच्छता जैसे विषयों पर प्रेरित करते हुए, फ़ल इत्यादि वितरण कार्यक्रम अमरक्रांति फाउंडेशन के तत्वाधान मे सेवा भारती के लोगों ने किया। समाजसेवी सौम्या पटेल ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की ग्रामीण महिलाएं प्रसव उपरांत ठीक तरह से खान पान का ध्यान नहीं रख पाती, जिस कारण से उन्हें प्री मैच्योर एजिंग एवं एनीमिया, घुटने इत्यादि की समस्या पकड़ लेती है। महिलाओ को ठीक तरह से खाने का ध्यान, साथ ही साथ समय समय पर खून की जाँच करवा कर यथोचित ईलाज करवाना चाहिए। सेवा भारती के महामंत्री अधिवक्ता विनीत श्रीवास्तव ने कहा की महिलाओ को कानून द्वारा प्राप्त अधिकारों के बारे मे जागरूक रहने की आवश्यकता है। सेवाभारती के सम्पर्क प्रमुख हिमांशु श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष विनोद चंदेल ने कहा की अशिक्षित महिलाओं को स्वावलम्बन के लिए कैम्प अतिशीघ्र लगवाया जाएगा। फ़ल वितरण एवं जागरूकता शिविर में सौम्या पटेल, विनीत श्रीवास्तव, विनोद सिंह चंदेल, हिमांशु श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, महेन्द्र सिंह, अंगद सिंह चंदेल, दिव्यांश सिंह परिहार सहित सभी लोगों नें अपना सहयोग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.