गांजा की डिलीवरी करने जा रहे दो युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गब्बर फरार

-चार पहिया वाहन से 35 किलो गांजा बरामद

फतेहपुर। चार पहिया वाहन से गांजा की डिलीवरी करने जा रहे दो शातिरो को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। एक आरोपी फरार हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने 35 किलो गांजा बरामद किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाई की हैं। राधानगर चैकी इंचार्ज धीरेन्द्र कुमार पांडेय मंगलवार की रात को मुखबिर ने सूचना दी कि जोनिहा रोड से एक चार पहिया वाहन में गांजा आ रहा हैं। सूचना मिलते ही चैकी इंचार्ज अपनी टीम के जखनी अंडर पास के पहले पहुंचे। जोनिहा की ओर से आ रही चार पहिया वाहन नंबर यूपी 71 एएफ 3354 को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर कार सवार गाडी मोड़कर भागने का प्रयास किए। तभी पुलिस टीम ने कार सवारों को पकड़ लिया। पकडे गए आरोपियों ने अपना नाम रमेश कुमार दुबे और चेतन कुमार कोरी निवासी वीआईपी स्टेट कालोनी शहर फतेहपुर बताया। आरोपियों की कार की डिग्गी से पुलिस ने 35 किलो गांजा बरामद किया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि प्रयागराज जनपद के मनौरी निवासी अजय ऊर्फ गब्बर ने उन लोगों को गांजा देकर अंडर पास के पास एक युवक को डिलीवरी करने को बोला था। वह लोग पिछले कई सालों से मिलकर गांजा का काम करते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया हैं। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.