तीन वर्ष के बेटे को यमुना पुल से फेंकने के बाद माँ ने लगाई छलांग, माँ की मौत

-पुलिस ने मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

फतेहपुर। घरेलू विवाद के चलते तीन वर्ष के बेटे को यमुना पुल से फेंकने के बाद माँ ने भी छलांग लगा दी। जिससे माँ की मौके पर मौत हो गई वहीं बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए बाँदा के चिल्ला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। ललौली थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी दिनेश निषाद सूरत में रहकर नौकरी करता हैं। उसकी पत्नी श्रीमती रामा (27) अपने तीन वर्ष के बच्चे को लेकर शुक्रवार को अपनी गर्भवती बहन सुंदरिया के साथ पैदल मायके बाँदा जनपद के चकला गांव जा रही थी। चिल्ला पुल में पहुँचते ही महिला ने पहले अपने पुत्र को पुल से नीचे फेंक दिया इसके बाद वह पुल से कूद गई। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। बताते हैं कि महिला की शादी सात साल पहले पिलानी गांव में हुई थी। उसके बाद चार साल पहले महिला ने दिनेश से दूसरी शादी की। इस शादी से दिनेश के माता पिता खुश नहीं थे। घर में हमेशा अनबन बनी रहती थी। थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते महिला बच्चे संग पुल से कूदी हैं। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.