दोसर वैश्य मनायेगा 3 अप्रैल को होली मिलन समारोह

– ब्रज की होली तथा स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मेहमानों का किया जायेगा स्वागत

फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति महिला इकाई का होली मिलन समारोह 3 अप्रैल को कृष्णा लाज में सांय 4 बजे से धूमधाम से मनाया जायेगा जिसमें ब्रज की होली तथा स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मेहमानों का स्वागत किया जायेगा। आयोजन में महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति महिला इकाई की एक बैठक महिला जिलाध्यक्ष कविता गुप्ता के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष कविता गुप्ता ने कहा कि तीन अप्रैल को महासमिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा जो कि स्थानीय कृष्णा लाज में सायं 4 बजे से आयोजित किया जायेगा जिसकी तैयारी हम सभी को अभी से प्रारंभ करनी होगी जिससे उक्त कार्यक्रम में दोसर वैश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों को सपरिवार सम्मिलित होने का आहवान किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि यह बडे ही गौरव की बात है कि महिला इकाई ने अपनी स्वेच्छा से होली मिलन कार्यक्रम करने का बीडा उठाया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष नारायण बाबू ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्त व अन्य प्रदेश पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। महिला ंइकाई की महामंत्री एकता गुप्ता ने कहा कि महिला इकाई द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह को सफल बनाने के उददेश्य से सभी महिला पदाधिकारी पूरे जनपद का भ्रमण कर दोसर वैश्य समाज के परिवारों से मिलकर कार्यक्रम में आने का निमंत्रण देते हुये प्रमुख कस्बो में बैठकें भी करेंगी। इसी क्रम में 21 तारीख दिन बृहस्पतिवार को एक बजे से बहुआ कस्बे में संजय गुप्ता भटठे वालों के आवास पर बैठक करते हुये जोनिहा होते हुये चार बजे से बिंदकी में सुनीता गुप्ता के आवास में होगी। उसके बाद हुसेनगंज, छिवलहा, खागा में बैठक आयोजित की जायेगी। जिसकी सूचना स्थानीय पदाधिकारियों को दे दी गई है। बैठक में मुख्य रूप से महिला संरक्षक सरोज गुप्ता, पूनम गुप्ता, मनीषा गुप्ता, प्रितिजा गुप्ता, सोनी गुप्ता, अनीता गुप्ता, अंसली गुप्ता, नम्रता गुप्ता, वंदना गुप्ता, प्रीती गुप्ता, मुख्य संगठन महामंत्री साजन गुप्ता, उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता फौजी, जिला उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.