पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, बकरा बकरी और नगदी बरामद

फतेहपुर। औग थाना क्षेत्र में हुई दो चोरियो का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी हुए बकरा, बकरी और नगदी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा हैं। बीते दिनों थाना क्षेत्र से बकरा, बकरी और एक घर से नगदी चोरी हुई थी। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष कांति सिंह और उनकी टीम ने शुक्रवार को गंगचैली के पास से आरोपी सत्यम पाण्डेय निवासी गंगचैली खुर्द को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक बकरा और एक बकरी, 22 सौ रुपया नगद बरामद किये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.