सभी को साथ लेकर संगठन करेगें मजबूतः वीरेन्द्र सिंह

फतेहपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चैहान और शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान वीरेंद्र सिंह चैहान ने कहा की सभी पुराने कांग्रेसियों को साथ लेकर काम किया जाएगा और जो भी लोग कांग्रेस से दूरी बना चुके हैं उनके पास जाकर जीरो से शुरू होकर शत प्रतिशत तक ऊर्जा भरकर कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जाएगा वहीं शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा ने कहा की कांग्रेसी भले ही अभी तक अलग-थलग पड़ा रहा हो लेकिन अब नई ऊर्जा के साथ इस लोकसभा चुनाव में सभी लगेगे और जो भी कांग्रेस सपा गठबंधन का प्रत्याशी होगा उसके लिए कड़ी मेहनत करेगा। इस दौरान एक सवाल के जवाब में की कांग्रेसी क्यों कांग्रेस को छोड़कर दूसरे पार्टियों की शरण में जा रहे हैं तो जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चैहान ने कहा की जो सच्चा कांग्रेसी है वह ना तो पहले कांग्रेस को छोड़कर गया है और ना अभी कांग्रेस को छोड़कर जा रहा है जो बडे़ व्यापार से जुड़े हैं वही कांग्रेस का दामन छोड़कर जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी समाज को जोड़ने का काम करती है गरीब,निर्धन, मजलूम को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी रही है और अब हमारी राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही तमाम अन्य देश व प्रदेश के नेताओं के साथ आम आदमी खड़ा दिख रहा है और यह सब कुछ लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिल जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भले ही अभी धरातल पर कांग्रेसी ना दिख रहे हो लेकिन इसी लोकसभा चुनाव में फतेहपुर में सभी कांग्रेसियों को एक मंच पर लाकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा। साथी उन्होंने कहा की 5 अप्रैल को लखनऊ में कांग्रेस के तमाम जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की बड़ी बैठक हो रही है उसमें तय हो जाएगा कि कब तक जिला कार्यकारिणी व शहर कार्यकारिणी की घोषणा करनी है। प्रांतीय नेतृत्व के अनुमोदन के बाद जिला कार्यकारी व शहर कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुधाकर अवस्थी, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी, पंडित रामनरेश महाराज, जगतपाल पासवान, राजीव लोचन निषाद, राजीव श्रीवास्तव, राजन तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे और अपने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष को बधाई दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.