चेयरमैन ने किया स्कूल चलो अभियान की शुरूआत

खागा, फतेहपुर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय खखरेरू में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञान चन्द्र केशरवानी व प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्राओं को पुस्तक वितरण कर स्कूल चलों अभियान का शुभारंभ किया गया। खागा तहसील क्षेत्र के विजयीपुर ब्लांक के खखरेरू कंपोजिट विद्यालय में छात्राओं को पुस्तक वितरण करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञान चन्द्र केशरवानी ने बताया कि शासन की मंशानुरूप सभी बच्चों के हाथो में सत्र के पहले दिन ही किताब पहुंच जाए। उसी निर्देशों का पालन करते हुए विद्यालय के कक्षा आठ पास छात्राओं को बैग व टीसी देकर विदाई की गयी है। वही प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने सभी छात्राओं को शुभ आशीष वचन देते हुए शुभकामनाएं दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। वही शिक्षकों ने भी समस्त बच्चों को पठन पाठन पर जोर देते हुए जानकारी दिया। इस मौके पर एस एम सी अध्यक्ष, प्रदीप सिंह, ब्रजेश कुमार,नीरज, दिनेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.