5 दिन से गायब सिपाही :परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

फतेहपुर- राधा नगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर मोहल्ले के एक मकान में किराए पर रहने वाले सिपाही कृष्ण कांत जो कि ढावली थाना मलपुरा जिला आगरा के रहने वाले हैं। 2019 में सिपाही के पद पर नियुक्त हुए थे। वो फतेहपुर जिले में नियुक्त हुआ था।वर्तमान समय में 1150 पीआरवी में तैनात था। सिपाही की पत्नी बाबती ने राधा नगर थाना पुलिस को एक अप्रैल को तहरीर दी कि उनके सिपाही पति अपने मोबाइल फोन का रिचार्ज कराने के लिए 31 मार्च के दिन 12 बजे दोपहर में घर से निकले थे। उसके बाद से घर वापस नहीं आये। काफी खोजबीन के बाद कोई पता नहीं चला।पत्नी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद 5 दिन बीतने के बाद भी पति की तलाश में कोई रुचि नहीं दिखाई है। हम लोगों को खुद पता लगाने के लिए कहा जा रहा है।थाना प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि गायब की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है। गायब सिपाही का फोन भी घर पर था। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है। जल्द सिपाही का पता लगाकर परिजनों को सूचना दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.