पुलिस ने चार अभियुक्तों को पकड़ा, एक ट्रक बरामद

फतेहपुर। थरियांव पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ट्रक बरामद किया है 6 अप्रैल को थरियांव पुलिस व स्वाट टीम द्वारा अनुज कुमार यादव, सेमरी थाना अस़ोथर,राजेश धोबी रामगंज पक्का तालाब सदर कोतवाली, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता गोपाल नगर थाना नौबस्ता कानपुर,मेराज आलम सिद्दीकी श्याम नगर कानपुर को अंबापुर ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से एक ट्रक भी बरामद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि यह शातिर किस्म के अपराधी हैं यह लोग कटे हुए चेचिस नंबर से ट्रकों के माध्यम से अपराध को अंजाम देते हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान थाना अध्यक्ष रंजीत बहादुर सिंह, उप निरीक्षक विनोद, दिनेश कुमार शुक्ला,हेड कांस्टेबल जफर अहमद, कांस्टेबल विष्णु देव सिंह, कुलदीप सिंह, राम उजागर शुक्ला, स्वॉट टीम प्रभारी विनोद कुमार यादव, उप निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह, शैलेंद्र कुशवाहा, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, विपिन मिश्रा, फूलचंद की महती भूमिका बताई। जिनके प्रयासों से यह अपराधी पकड़े गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.