यूपी के 19 शहरों में वार्म नाइट का अलर्ट:सीजन में पहली बार 35°C के पार होगा रात का तापमान

फतेहपुर- यूपी में लू का कहर जारी है। तापमान 43°C पार कर गया है। दिन के साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं। मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार 19 जिलों के लिए वार्म नाइट का येलो अलर्ट जारी किया है। अभी पारा और चढ़ेगा। 5 दिन तक ऐसी ही गर्मी पड़ेगी। महीने के अंत तक यानी एक हफ्ते में पारा 45°C पार कर जाएगा। 2 दिन से लगातार प्रदेश का औसत तापमान 42°C बना हुआ है। अरब सागर की नम हवाएं राजस्थान के थार मरुस्थल से होकर पूर्वी यूपी की तरफ से आ रही हैं। इसके कारण दिन में लू चलना शुरू हो गई है। डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली और पंजाब पर थोड़ा बहुत हो सकता है। इससे बादलों की आवाजाही रहेगी। प्रयागराज और वाराणसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री तक चला गया है। अगले 5 दिनों में हल्के और मध्यम बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। स्थानीय स्तर पर लो प्रेशर के कारण बूंदाबांदी भी हो सकती है। डॉक्टर पांडेय ने बताया, रात का तापमान जब 35 डिग्री से अधिक होता है तो उसे वार्म नाइट अलर्ट कहते हैं। इस दौरान सुबह का तापमान भी 30 डिग्री से अधिक होता है। सुबह से ही लोगों को गर्मी का अहसास होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.