प्राइवेट बस की टक्कर से भाई की मौत, बहन घायल

फतेहपुर- गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक मीरपुर निवासी रामजियावन का पुत्र अरविंद लोधी (28) बहन सावित्री को छोड़ने बाइक से ससुराल हुसैनगंज थाने के रेहरा गांव जा रहा था। सावित्री चचेरी बहन की शादी में शामिल होने कुछ दिन पहले मायके आई थी। लखनऊ रोड पर बाइक सवार थानाक्षेत्र के चौफेरवा के पास पहुंचे थे। पीछे से प्राइवेट बस की टक्कर से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में घायल सावित्री को भर्ती किया है अरविंद कृषि व शटरिंग काम में मजदूरी भी करता था। वह दो भाई, चार बहनें हैं। हादसे से मां कलावती और पत्नी रीता का हाल बेहाल हो गया। उसका एक पुत्र आशू व पुत्री माही है। प्रभारी निरीक्षक रामकेवल पटेल ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.