मांस चोरी उत्पाद में, डिलीवरी ड्राइवर को 30 माह की जेल

नई दिल्ली- सिंगापुर में भारतीय मूल के डिलीवरी ड्राइवर को मांस उत्पाद की चोरी के आरोप में 30 महीने की जेल की सजा सुनाई गई। आरोप है कि उसने थोक वितरक के साथ काम करते हुए 1,70,000 एसजीडी से अधिक का मांस उत्पाद चुराया और उसको बेच दिया था। 42 वर्षीय शिवम करुप्पन जो कि एक कंपनी में डिलीवरी ड्राइवर था। उसके साथ ही एक अन्य भारतीय मूल का 27 वर्षीय गुणसुंदरम भी गोदम पर्यवेक्षक की नौकरी करता था। आरोप था कि शिवम ने गुणसुंदरम के साथ मिलकर कंपनी से मांस उत्पाद चुराकर एक वितरक को बेच दिए। ची सॉन्ग फूड्स नामक के खाते में मांस के बिक्री की राशि डाल दी। गुणसुंदरम गोदाम में अंदर और बाहर जाने वाले माल की निगरानी करता था। वर्ष 2021 में शिवम ने एक जीवी मीट डिस्ट्रीब्यूटर के स्टाफ के सदस्य के साथ बात कर कंपनी से सीधे मांस उत्पाद चुराकर ग्राहक को बेचने की साजिश रची। शिवम सस्ती कीमत पर अतिरिक्त मांस बेचता था। मांस खरीदने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर सीधे शिवम को भुगतान करता था। गुणसुंदरम ने इसमें उसका साथ दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.