AAP ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा- स्वाति का इस्तेमाल कर रही है BJP

नई दिल्ली- दिल्ली की मंत्री आतिशी ने दावा किया कि भाजपा दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले नई साजिश रच रही है। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा ने केजरीवाल को फंसाने के लिए स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल किया। उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में यमुना के पानी को रोका जा रहा है। चुनाव से पहले दिल्ली वालों को परेशान और सरकार को बदनाम करने के लिए हरियाणा दिल्ली का पानी रोकने में लगा है। दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, ’25 मई को (दिल्ली में) वोटिंग से पहले भाजपा ने आप को निशाना बनाने और दिल्ली की जनता को परेशान करने की नई साजिश रची है। इसी साजिश के तहत भाजापा अपनी हरियाणा सरकार के जरिए यमुना का पानी रोक रही है। जिससे दिल्ली के लोगों को परेशान करने और यहां जल संकट पैदा करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.