लोकसभा चुनाव पर मनोज तिवारी बोले- कन्हैया कुमार जवानों के शहीद होने पर जश्न मनाते हैं, जनता उन्हें वोट नहीं देगी

नई दिल्ली- उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद और भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा है कि कन्हैया कुमार देश की सेना को गाली देते रहे हैं। वो घर-घर से अफजल से आतंकी निकालने की बात करते हैं। जब छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ लड़ाई में हमारे अर्धसैनिक बल के जवान शहीद होते हैं, तो वे जश्न मनाते हैं। ऐसे लोगों को जनता वोट नहीं देगी। मनोज तिवारी ने कहा- देश भारत माता की जय का समर्थन करता है, न कि किसी ऐसे व्यक्ति का जो ‘देश के टुकड़े होंगे’ का नारा लगाता है। जीत उसे मिलेगी जो सेना का सम्मान करेगा, न कि उसे जो अपमान करेगा। कांग्रेस के पारंपरिक मतदाता भी उसे (कन्हैया कुमार) वोट नहीं देंगे।
कन्हैया कुमार उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मनोज तिवारी उत्तर-पश्चिम दिल्ली के निवर्तमान सांसद हैं। उन्होंने 2014 और 2019 में यह सीट जीती थी। I.N.D.I.A ब्लॉक में सीट बंटवारे के तहत कांग्रेस दिल्ली में तीन सीटों और AAP ने चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2019 में कन्हैया कुमार ने बिहार के बेगूसराय से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, वे केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह से हार गए थे। इसके बाद कन्हैया कुमार 2021 में कांग्रेस में शामिल हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.