एंबुलेंस कर्मचारी ने बड़े धूमधाम से मनाया पायलट-डे

-उत्कृष्ट कार्याे के लिए सम्मानित किए गए 108 वा 102 एंबुलेंस कर्मचारी

किशनपुर, फतेहपुर। जनपद में संचालित 108 वा 102 एंबुलेंस कर्मचारी ने बड़े धूमधाम से मनाया पायलट डे बीते माह के उत्कृष्ट कार्याे के लिए एंबुलेंस कर्मचारियो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद में कुल 68 एंबुलेंस आम जनमानस की सेवा में संचालित है। जिसमें 102 की एंबुलेंस संख्या 35 वा 108 एंबुलेंस की संख्या 33 है। जो जनपद के अस्पतालों वा दुर्घटना वाले क्षेत्र में तैनात है। दुर्घटना की सुचना मिलने पर सर्वप्रथम एंबुलेंस कर्मचारी ही पीड़ित और घायल लोगो के पास पहुंचते और प्राथमिकी उपचार के साथ अस्पताल में भर्ती कराते है। जिसके लिए इन कर्मचारियों को स्वास्थ विभाग का प्रमुख अंग कहा जाता है। प्रतिदिन एंबुलेंस कर्मचारी दर्जनों घायल मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराते है। और लोगो की जान बचाते है। तो वही पायलट-डे के अवसर पर उत्कृष्ट कार्याे के लिए कर्मचारियों को मिठाई और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का आयोजन जिले के प्रोग्राम मैनेजर आशीष द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में जिला के एंबुलेंस प्रभारी रितेश कुमार समेत उत्कृष्ट कार्य के सम्मानित कर्मचारी एंबुलेंस कर्मचारी सुरेश, प्रमोद, आदित्य, आनन्द, मनोज, पुष्पेंद्र, अनूप, दिनेश, अवनीश, अशोक, संजय, सचिन, विपिन, संतोष, विवेक आदि कार्यक्रम में सभी एंबुलेंस कर्मचारी मौजुद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.