अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी ने लगाई फांसी

किशनपुर, फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के बिकौरा मजरे गुरुवल गांव में अज्ञात कारणों के चलते पति व पत्नी फांसी के फंदे पर झूल गए। जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह परिजनों ने दोनों के शवों को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया । बिकौरा गांव निवासी रामस्वरूप के 25 वर्षीय पुत्र लवलेश यादव की शादी असोथर थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी शिवभवन यादव की पुत्री आरती देवी (उम्र 22)के साथ करीब साल भर पूर्व हुई थी। शादी के बाद से दोनों एक साथ रहते थे। करीब 3 माह पहले पति लवलेश यादव प्राइवेट जॉब करने के लिए नासिक शहर गया हुआ था। इधर पत्नी अपने सास ससुर के साथ रहती थी। करीब 2 दिन पहले पत्नी ने पति को फोन कर गांव बुलाया था। पत्नी के फोन के बाद पति नासिक से शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव पहुंचा था। शनिवार की सुबह आरती देवी के पिता शिवभवन भी उसके घर आए थे देर शाम वह वापस चले गए। इसके बाद रात करीब दोनों पति-पत्नी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। इसी दौरान दोनों ने कमरे में लगे छत के पंख को खोल कर नीचे जमीन में रख दिया और पंखे के चुल्हे में ही साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह काफी देर तक जब दोनों बाहर नहीं आए तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा जिसमें दोनों फांसीं के फंदे पर लटक रहे थे। इसके बाद लड़की के परिजनों को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को फांसी के फंदे से बाहर निकाल अंतिम संस्कार के लिए ले गए। परिजन दोनों के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे कि कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने दोनों के परिजनों को दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराने की बात कही लेकिन दोनों के परिजन पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अडे रहे। वही मामले में किशनपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.