अहिल्या बाई होलकर की जयंती पर भव्य विशाल बाइक रैली

-राजमाता अहिल्याबाई होलकर की मनाई जयन्ती
-अहिल्याबाई होल्कर के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प

फतेहपुर। राज माता अहिल्या बाई होलकर की 299वीं जयंती पर पाल समाज के लोगों ने दुर्गा चैराहा हुसैनगंज से हथगाम तक भव्य विशाल बाइक रैली निकाली। वही यात्रा क जगह जगह स्वागत किया गया। कार्यक्रम में 50 किलो का केट भी काटा गया। कार्यक्रम का समापन हथगाम में हुआ। वही मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल उपस्थिति रहे और युवाओं को संबोधित किया कहां युवा चाहे तो देश का प्रदेश की तस्वीर बदल सकती है। वही युवा नेता अरविन्द पाल ने कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी युवाओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर भिटौरा ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष स्वामी शरन पाल, घनश्याम पाल टक्करी (प्रधान), धनंजय पाल, मोनू पाल (ठेकेदार), ओम प्रकाश पाल (जिला मंत्री भाजपा), अनुज पाल, धर्मेंद्र पाल (जिलाध्यक्ष रा.उ.पा.) राजेश पाल, अंशू पाल, दीपक पाल, शुभम पाल, हिमांशु पाल दिलीप एवं पाल समाज के तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं सपा कार्यालय में भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध शासिका राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 299वीं जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मनाई गई। जिलाध्यक्ष ने राजमाता के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला, संचालन महासचिव चैधरी मंजर यार ने किया जयंती में प्रमुख रूप से जयकरण यादव, सियाराम यादव, कपिल यादव, अनिरुद्ध यादव, अजय लोहिया, कामता प्रसाद, वीरेंद्र यादव, रावेंद्र कुमार, देवी दयाल, सुहैल खान, सुमित साहू,राजेश बाल्मिकी, आदि लोग मौजूद रहे । वहीं गाजीपुर में पाल सामुदायिक उत्थान समिति के तत्वावधान में इंदौर की महारानी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर नई तहसील चैराहे पर स्थित अहिल्याबाई पार्क में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एड राजकुमार मौर्य एवं समिति के अध्यक्ष डा अमित पाल के साथ अन्य पदाधिकारी पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया एवं उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। तत्पश्चात विधान सभा अयाह शाह की कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर हर्षाेल्लास पूर्वक जन्म जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता समिति के कोषाध्यक्ष उमेश पाल (पूर्व प्रधान ) एंव संचालन महासचिव सूरजभान ने किया। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में समिति के अध्यक्ष डा अमित पाल, जिलापंचायत सदस्य बबलू पाल, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव फूल सिंह मौर्य, सपा विधान सभा अध्यक्ष मनोज यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल आदि ने विस्तार पूर्वक अहिल्याबाई जी के जीवन पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए उनकी लोकहित राज व्यवस्था समता स्वतंत्रता बंधुता एवं न्याय के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए मानवता हित में किये गये कार्यों पर जोर देते हुए उनके बताए गये रास्ते पर चलकर भारतीय संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सोनू वर्मा, फूलचंद्र पाल, जग्गू पाल, सुरेश पाल,अमित पाल, पुष्पेंद्र कुमार, गंगा पाल सहित बडी संख्या मे क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.