लोकसभा चुनाव परिणाम पर बोले- अखिलेश यादव, देश नकारात्मक ताकतों से आजाद होने जा रहा है

लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव परिणाम घोषित होने से एक दिन पहले मीडिया को संबोधित करते हुए दावा किया कि 4 जून को देश नकारात्मक शक्तियों से आजाद होने जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर बयान दिया। मुद्दों के सहारे मोदी सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के झूठे राष्ट्रवाद ने देश को नुकसान पहुंचाया। सामाजिक रूप से देश का सौहार्द्र बिगाड़ा। भाईचारा खत्म किया। जाति के खिलाफ जाति और संप्रदाय के खिलाफ संप्रदायों को लड़वाया। संविधान द्वारा दिए गए आरक्षण को साजिशन खत्म करने की कोशिश की गई। बेरोजगारों से छल किया। पेपर लीक कराए। देश के लिए आगे बढ़कर लड़ने वालों के लिए अपने मंत्रियों से जानबूझकर अपशब्द कहलवाए। मणिपुर, हाथरस, महिला पहलवान, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार और सबसे खराब व्यवहार किए जाने का रिकॉर्ड बनाया। ईडी, सीबीआई, आईटी को सरकार बनाने, बचाने और चलाने के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठे विकास के आंकड़ों से देश और दुनिया को छला। भाजपा के झूठे राष्ट्रवाद ने देश का नुकसान किया। भाजपा की भ्रष्ट नीतियां देश के भविष्य के लिए अक्षम व असमर्थ हैं। अब देश नकारात्मक ताकतों से आजाद होने जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.