विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक ने वृक्षारोपण कर दिया संदेश

– हुसेनगंज विधायक एवं सपा नेत्री ऊषा मौर्य ने किया वृक्षारोपण

सुल्तानपुर घोष, फतेहपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हुसेनगंज विधानसभा की विधायक एवं सपा नेत्री ऊषा मौर्य ने वृक्षारोपण करते हुए आम जनमानस को वृक्ष लगाने एवं उनको संरक्षित करने की अपील की है। बताते चलें कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को सपा नेत्री एवं विधायक ऊषा मौर्य ने रामपाल मौर्य महाविद्यालय, सुल्तानपुर घोष प्रांगण में वृक्षारोपण किया है। इस दौरान श्रीमती मौर्य ने विश्व पर्यावरण दिवस की सभी पर्यावरण प्रेमियों एवं प्रदेश प्रदेशवासियों सहित क्षेत्रवासियों को बधाई भी दी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का सीधा संबंध हमारे जीवन, हमारी सृष्टि से है। स्वच्छ-सुरक्षित पर्यावरण सभी प्राणियों के जीवन को सुगम बनाता है। आगे कहा कि जब से दुनिया शुरू हुई है तभी से इंसान और क़ुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्यिां और अनाज मिला। तन ढकने के लिए कपड़ा मिला। घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीन भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी जिंदा नहीं रह सकता। इनसे औषधियां मिलती हैं। पेड़ इंसान की जरूरत हैं, हमारे जीवन का आधार हैं। अमूमन सभी मजहबों में पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया है। भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया गया है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजा जाता है। विभिन्न वृक्षों में विभिन्न देवताओं का वास भी माना जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.