युवा विकास समिति ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

-पौधरोपण कर कहा चलाएँगे हरियाली से खुशहाली अभियान

फतेहपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जागरूक लोगो ने एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण के लिए चिंता व्यक्त की। युवा विकास समिति संगठन द्वारा सहायक विकास अधिकारी कार्यालय विकास खंड भिठौरा परिसर में प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित तिवारी के संयुक्त नेतृत्व मे पौधरोपण किया गया। समिति द्वारा प्राणवायु की रक्षा के लिए चलाये जाने वाले हरियाली से खुशहाली अभियान के तहत पूरे जिले मे पौधरोपण करने का संकल्प दोहराया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष ब्लाक प्रमुख संघ अमित तिवारी ने कहा पेड़ पौधों का महत्व इस भीषण गर्मी मे लोग न समझे तो आगे और भयावाह स्थिति होगी। आइये हम सब मिलकर धरा को हरा भरा बनाने का संकल्प ले। समिति प्रवक्ता आलोक गौड़ ने कहा बारिश के मौसम में पौधरोपण अभियान को धार दिया जायेगा। इस मौके पर संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा, आफताब अहमद, समाजसेवी आचार्य रामनारायण आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.