अखिलेश बोले- भाजपा ने अयोध्या में अन्याय किया झूठे मुकदमे लगाकर जमीन छीनी, इसलिए लोगों ने उनके खिलाफ मतदान किया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली में मीडिया से बात की। अयोध्या में भाजपा की हार पर उन्होंने कहा-अयोध्या में भाजपा ने अन्याय किया। जनता का दुख दर्द नहीं देखा। उनकी जमीन का पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया। उन पर झूठे मुकदमे लगाकर उनकी जमीन जबरन छीन ली।

आपने (भाजपा) किसी पुण्य काम के लिए गरीबों को उजाड़ा। इसीलिए, अयोध्या और आसपास के इलाकों के लोगों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया। अखिलेश ने कहा-उत्तर प्रदेश की जनता ने मुद्दों पर वोट दिया। भाजपा की बड़ी हार हुई है। जहां सवाल सरकार बनने का और न बनने का है तो सरकारें बना करती हैं और सरकारें गिरा करती हैं।

सरकार में बहुमत न हो तो बहुत लोग को खुश करके बनाई जाती है। खुशी की बात यह है कि इस बार विपक्ष मजबूत होगा। आवाज दबेगी नहीं। ऐसे कई महत्वपूर्ण प्रश्न हैं, जो जनता के सामने प्रस्तुत किए गए- सबसे बड़ा प्रश्न अग्निवीर की नौकरी का है। सपा कभी भी अग्निवीर व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.