कांग्रेस का विधानसभा वार धन्यवाद यात्रा कार्यक्रम आज से

फतेहपुर। फतेहपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चैहान व शहर अध्यक्ष आरिफ़ गुड्डा ज्वालागंज स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान इन लोगों ने कहा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार 49 लोकसभा फतेहपुर के अंतर्गत लोकसभा चुनाव में मिले जन समर्थन में विधानसभा वार धन्यवाद यात्रा कार्यक्रम तय किया गया है। जिसमें अलग-अलग विधानसभा में लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चैहान और शहर अध्यक्ष आरिफ़ गुड्डा व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में 11 जून को ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय से यात्रा प्रारंभ होकर वर्मा चैराहे में समाप्त होगी। वही 12 जून को महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल व शबनम शेख, शेखर पासवान के नेतृत्व में अयाह शाह विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित होगा। तो 13 जून को बिन्दकी विधानसभा में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बाबर खान, प्रशांत शुक्ला के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित होगा। वही युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, वीरेंद्र सचान, राहुल यादव के नेतृत्व में 13 जून को कार्यक्रम जहानाबाद विधानसभा का आयोजित होगा तो 14 जून को कलीम उल्ला के नेतृत्व में खागा विधानसभा का कार्यक्रम होगा। 15 जून को कांग्रेस नेता हैरिश के नेतृत्व में हुसैनगंज विधानसभा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी, बीडी दुबे, राजन तिवारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.