पीएम मोदी की पत्नी जशोदा बेन बालाजी के दर्शन करने गई, लौटते समय भाजपा नेत्री के घर पर रुकी

आगरा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन गुरुवार शाम को आगरा पहुंची। यहां पर उन्होंने भाजपा नेत्री के घर पर विश्राम किया। इसके बाद वो गुजरात के लिए रवाना हो गई।

जशोदा बेन गुरुवार शाम को आगरा के दयालबाग के टैगोर नगर निवासी भाजपा नेत्री मूंज सिंह के घर पर पहुंची। वो बालाजी महाराज के दर्शन करने के बाद आगरा आई थी। प्रधानमंत्री की पत्नी के आगमन की जानकारी पर भाजपा नेत्री के घर पर आसपास के लोग पहुंच गए। सभी ने उनका स्वागत सत्कार किया। वो करीब एक घंटे तक आगरा में रुकी। इसके बाद वो गुजरात के लिए रवाना हो गई। उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। भाजपा नेत्री का कहना है कि जशोदा बेन बहुत सरल स्वभाव की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.