तीन साल से फरार 20 हजार का इनामिया झारखण्ड से गिरफ्तार -गांजा तस्करी के आरोप मे चल रहा था फरार

फतेहपुर। गांजा तस्करी के मामले मे पिछले तीन साल से फरार चल रहें 20 हजार के इनामिया को कोतवाली पुलिस ने झारखण्ड से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट मे पेश किया हैं। बताते चले कि 2021 मे तत्कालीन कोतवाल सत्येंद्र सिंह और उनकी टीम ने हाइवे से करीब 12 कुंतल गांजा से लदा एक ट्रक पकड़ा था। पुलिस ने ट्रक से उज्जवल तिवारी को गिरफ्तार किया था इसका एक साथी विश्वनाथ तिवारी निवासी राजोगढी पलामू झारखण्ड मौके से फरार हो गया था। एसपी ने फरार आरोपी विश्वनाथ तिवारी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक रामनरेश यादव और अविनाश यादव की एक तीम झारखंड गई। टीम ने शुक्रवार को झारखण्ड के राजोगढ़ी स्थित उसके घर से आरोपी को गिरफ्तार किया। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.