प्रेस क्लब ऑफ यूपी ने संगठन मजबूती पर की चर्चा

  • -जिला व नगर कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
    फतेहपुर। प्रेस क्लब ऑफ यूपी की एक आवश्यक बैठक कैंप कार्यालय नवीन मार्केट में आयोजित हुई। बैठक में जहां संगठन मजबूती पर चर्चा की गई वहीं जिला व नगर कमेटी का विस्तार कर नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। दायित्व मिलने के बाद नवमनोनीत पदाधिकारियों ने कहा कि वह संगठन को विस्तारित करेंगे और साथी पत्रकारों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो. शमशाद ने की। बैठक मंे संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम संगठन मजबूती पर चर्चा की गई। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव की संस्तुति पर जिला व नगर कमेटी का विस्तार कर पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर मुकीम अहमद, जिला सचिव पद पर महफूज अहमद, सगीर अहमद उर्फ मटरू, नगर उपाध्यक्ष पद पर मो. मोबीन, पंकज पटेल, नगर सचिव पद पर मसरूर अहमद, लईक अहमद, बलराम सिंह शामिल हैं। नवमनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात सभी ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा। उधर बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मो. शमशाद ने कहा कि संगठन दिनों दिन विस्तारित हो रहा है। जिले के पत्रकारों की विभिन्न समस्याएं हैं। जल्द ही अगली बैठक करके समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और पत्रकारों की समस्याओं के निस्तारण के लिए उच्चाधिकारियों से भी मुलाकात की जाएगी। बैठक के पश्चात साथी पत्रकार विवेक श्रीवास्तव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। सभी ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नफीस अहमद जाफरी, सुनील गुप्ता, विनय त्रिवेदी उर्फ बीनू, देवेंद्र सिंह उर्फ रवि सिंह, मुकेश कुमार, उमेश चंद्र, गुफरान नकवी, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, छोटकू सविता, इरफान काजमी, मो. अनस, आदित्य सिंह चैहान, वसीम खान, इरशाद उर्फ गुड्डू, जगन्नाथ प्रजापति, कफील सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.