उत्साह के रूप में मनाया गया योग दिवस: 11 सौ जगह पर हुआ आयोजन

फतेहपुर- यूपी के फतेहपुर में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 11 सौ जगह पर योगा कार्यक्रम सपंन्न कराया गया। शहर के प्रेक्षागृह में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को योगाचार्य कमलेश सविता ने योगाभ्यास कराया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि योगा करने से शरीर स्वस्थ रहता है। कोई भी बीमारी नहीं होती है।

वहीं पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस के अधिकारी और जवानों ने योग गुरु से योगाभ्यास सीखा। जहां पुलिस अधीक्षक ने जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रतिदिन सुबह योगा करने से शरीर में फुर्ती बनी रहती है।

पुलिस के जवानों को फिट रहने के लिए योगा जरूर करना चाहिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा, डीएसपी वीर सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। असोथर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी एचपी सिंह एवं नगर अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर, योगाचार्य डॉक्टर अजय कुमार ने कर्मचारियों व सफाई कर्मियों को योगा कराया। वहीं असोथर थाना में डीएसपी थरियांव अरुण कुमार राय व थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस कर्मी व स्थानीय लोगों ने योगा किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.