20 लाख रुपये दहेज की मांग न पूरी होने पर विवाहिता को बंधक बनाकर पीटा, मुकदमा दर्ज, पति हिरासत में

 

लखनऊ – 20 लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को तीन दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर पीटा। पड़ोसियों के सूचना देने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग घायल बेटी को लेकर कृष्णा नगर थाने पहुंचे और तहरीर दी। मामले में पति को हिरासत में ले लिया गया है। जांच की जा रही है। परिजनों ने लड़की के ससुराल वालों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। विवाहिता को इलाज के लिए लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया | 2022 में अनीता यादव  की शादी 2022 में कृष्णा नगर में रहने वाले रोहित यादव  से हुई थी। मायके पक्ष का कहना है कि विवाह के बाद से ही ससुरालीजन रुपये की मांग करने लगे थे और बेटी को प्रताड़ित करते थे।

बीते तीन दिनों से ससुराल में कमरे में बंद कर बेटी की पिटाई की जाती थी। परिजनों का कहना है ससुराल के पड़ोसियों ने सोमवार सुबह सूचना दी कि आपकी बेटी को उसके ससुराल वाले मिलकर मार रहे हैं और वह अपनी जान बचाने की गुहार लगा रही है। सूचना मिलते ही घर वाले बेटी की ससुराल पहुंचे तो लड़की काफी ज्यादा घायल थी। परिजनों का आरोप है कि लड़की के ससुराल वाले 20 लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे हैं। लड़की के पिता ने बताया कि लड़की का ससुर रिटायर्ड पुलिस अफसर है और उसके कुछ जानने वाले वर्दी में सुबह लोक बंधु अस्पताल पहुंचे और धमकी देने लगे। लड़की के परिजनों ने कृष्णानगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.