शादी के ढाई महीने बाद फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

 

गजरौला। शादी के ढाई महीने बाद विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर सबूत साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति, दो देवर, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस के मुताबिक सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव झुंडी माफी निवासी राजेश सिंह की बेटी तारावती की शादी इसी साल 23 अप्रैल को क्षेत्र के गांव कांकाठेर निवासी महेश के साथ की थी। महेश के पिता रेलवे में हैं। राजेश सिंह का आरोप है कि शादी में मिले दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह दहेज में बोलेरो व दो लाख रुपये नकदी की मांग करते थे। जिसे पूरा करने में असमर्थता जताने पर बेटी का उत्पीड़न किया जाता था।

वह मौके पर आए तो तारावती का शव फंदे पर लटक रहा था। उसके गले में सास की धोती बंधी हुई थी। उसके पैर जमीन पर टिके होने के साथ ही मुड़ रहे थे। इससे यह साफ हो रहा था कि उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया। उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी होने पर मायके वाले भी आ गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस बीच फोरेंसिक टीम ने सबूत एकत्र किए। पुलिस ने हंगामा कर रहे मृतका के मायके वालों को समझा कर शांत किया।

पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति महेश, दो देवरों उमेश, सोनू, ससुर रामौतार और सास माया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दहेज की भेंट चढ़ी तारावती की दो महीने 14 दिन पूर्व शादी की गई। उसके पिता राजेश सिंह के मुताबिक बीते रविवार को उन्होंने अपना बेटा भेजा कि बहन को ससुराल से ले आए। लेकिन ससुराल वालों ने बूझपुर में जात लगाए जाने की बात कह उनकी बेटी को नहीं भेजा। वह रो-रोकर कह रहे थे कि बेटी मायके आ जाती तो वह दहेज की भेंट नहीं चढ़ती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.