बच्चों ने खेल मेला में उत्साह पूर्वक किया प्रतिभाग

 

-छलांग प्रोजेक्ट के द्वारा 50 स्कूलों में आयोजित हो रहे कार्यक्रम
फतेहपुर। ईएलएमएस, पीरामल फाउंडेशन के तत्वाधान में नारी स्मिता फाउंडेशन द्वारा संचालित छलांग प्रोजेक्ट बच्चों में खेल के प्रति जागरूक कर रहा है। विगत एक साल से प्रोजेक्ट छलांग के तहत भिटौरा और तेलियानी ब्लॉक के 50 विद्यालयों में खेल के प्रति जागरूकता एवम रुझान बढ़ाने के साथ साथ प्रत्येक छात्र की क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य के तहत चलाया जा रहा हैं। जिसके क्रम में प्रत्येक विद्यालयों में खेल मेला का आयोजन किया जा रहा है। आज तेलियानी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलंदपुर कैंपस में मेले का आयोजन किया गया। इस खेल मेला में बिलन्दपुर के प्रधानाध्यापिका ममता देवी, खेल अनुदेशक, प्रभा देवी और अदीप सिंह, समस्त शिक्षक, ग्रामवासी उपस्थित रहे। खेल मेले का शुभारंभ नारी स्मिता फाउण्डेशन की सचिव स्मिता सिंह व विद्यालय के प्रधानाध्यापिका द्वारा किया गया। प्रधानाध्यापिका ने प्रजेक्ट छलांग की सराहना करते हुये कहा खेल कूद के माध्यम से बच्चो मे शारीरिक वा मानसिक विकास तेजी से होता है। खेल मेले मे सैकड़ों की संख्या मे बालक वा बालिकाओ ने खेल का आनन्द लिय। वही भिटौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अब्दुल्लापुर धुरी में भी खेल मेले का अयोजन किया गया। इन सभी खेल मेले मे चार स्टाल लगाया गया था। पहले स्टाल मे रस्सा- कसी, स्टाल नम्बर दो पर ताली रेस, स्टाल नम्बर तीन पर डाजबाल, स्टाल नम्बर चार पर बिल्डर और बुल्डोजर, चूहा बिल्ली, खजाना लूटो, आदि खेल कराये गये। इस खेल मेले के आयोजन का उददेश्य ना केवल शारीरिक स्वास्थ को प्रोत्साहन देना बल्कि गा्रमीणांचल में खेल के प्रति लोगो केा जागरूक करना है। आपको बताते चले कि खेल मेले का अयोजन विगत 20 जून से किया जा रहा है। इस अवसर पर फील्ड कोऑर्डिनेटर द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस खेल मेले मे छलांग प्रोजेक्ट मैनेजर प्रसून तिवारी, फील्ड कोआर्डीनेटर ऋषभ शुक्ला, मधु गुप्ता, अमित गुप्ता, आशुतोष पाल आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.