ब्रेकअप के बाद Ex से की बात, बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड

 

आगरा में 20 साल के युवक नितिन ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौत का जिम्मेदार गर्लफ्रेंड को ठहराया है। सुसाइड नोट में लिखा- पापा आप मेरी मौत का बदला जरूर लेना। मेरे दोस्त देबू और दीपक को सब पता है। उनसे पूरी जानकारी मिल जाएगी। दोस्तों ने बताया- नितिन की गर्लफ्रेंड अपने EX से बात करने लगी थी। मना करने पर भी नहीं मानी तो उसने ऐसा कदम उठाया।

सदर के देवरी रोड के बाबूपुरम में अजीत सोलंकी का परिवार रहता है। अजीत सोलंकी जूता फैक्ट्री में सुपरवाइजर हैं। परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी है। बेटा नितिन सोलंकी आगरा कॉलेज का छात्र था। नितिन की दयालबाग में रहने वाली एक लड़की से 6 महीने पहले मुलाकात हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। गुरुवार रात नितिन ने घर में फांसी लगा ली। शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।

घर वालों को पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में लिखा- लड़की ने उसे धोखा दिया। उसकी मौत का जिम्मेदार लड़की और उसका दोस्त है, जिससे वह बात करती है। पापा आप मेरी मौत का बदला जरूर लेना। नितिन के परिजनों की तरफ से शनिवार दोपहर तक तहरीर नहीं दी गई। सदर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल और सुसाइड नोट कब्जे में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.