संस्थापिका स्व0 ममता गुप्ता के स्मृति में लगाये गये वृक्षों का मनाया जन्म दिवस

फतेहपुर। श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका स्व0 ममता गुप्ता के स्मृति में लगाये गये वृक्षों का परिवारजनों व समाज के लोगों ने वैदिक रीति रिवाज से मनाया जन्म दिवस। उनके बेटों ने वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ संकल्प लिया कि परिवारों में होने वाले आयोजनों में एक एक पौधा रोपित करें जिससे आने वाले समय में हम प्रकृति के प्रकोपों से बच सकें। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्त ने विगत वर्ष 16 जुलाई 2023 को अपनी पत्नी श्री राम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका स्व0 ममता गुप्ता के आकस्मिक निधन पर अंतिम संस्कार के दिन अंत्येष्टि स्थल भिटौरा में उनकी स्मृति में पीपल एवं बेल के दो पौधे रोपित किये थे। उनके जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर पौधों का जन्म दिवस गायत्री परिवार के द्वारा वैदिक रीति रिवाज के साथ पूजन कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस अवसर पर परिषद के जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल एडवोकेट ने कहा कि वृक्ष धरा के गहने हैं। वृक्षों से पर्यावरण स्वच्छ होता है। जिससे हमे शुद्ध आक्सीजन प्राप्त होती है। प्रकृति का बैलेंस भी इन्ही वृक्षों के माध्यम से होता है। यदि वृक्ष नहीं रहेंगे तो हमको शुद्ध आक्सीजन नहीं प्राप्त होगा। गायत्री परिवार के प्रमुख इं0 गिरधारी लाल गुप्ता ने कहा कि विनोद ने अपनी पत्नी की याद में जो पौधे रोपित किये थे, वह आज एक वर्ष के हो गये है। विनोद की कार्यशैली सदैव प्रेरणा दायक रहती है। उनके इस कार्य से हम सभी को प्रेरणा लेकर एक एक पौधा अवश्य लगाना चाहिये तथा उनकी देख रेख का दायित्व भी हम सभी को लेना चाहिये जिससे पौधे सुरक्षित रह सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गायत्री परिवार के सरजू प्रसाद शुक्ला, आशा त्रिपाठी, मधु सिंह, लक्ष्मी सिंह, गीता गुप्ता, नैंसी गुप्ता, इच्छा गुप्ता, आशीष गुप्ता, नीतिश गुप्ता,, नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल, विनायक संतोष कुमार गुप्ता, संयोजक विश्व हिंदू परिषद, व्यापार मंडल के रज्जन गुप्ता आदि लोग रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.