जहरीले कीड़े के काटने से किसान की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत

कोटा- मामला बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र का है। किसान बद्रीलाल  जरखोदा गांव का रहने वाला था। किसान के बेटे सोनू ने बताया कि उसके पिता दोपहर में खेत पर खाद डालने गए थे। शाम को 6 बजे वापस लौटे। खाना खाकर वापस खेत पर गए। रात करीब डेढ़ बजे उनकी तबियत बिगड़ी। उनके पैर (एडी) पर किसी कीड़े के काटने के निशान थे। उन्हें तुरंत तालेड़ा हॉस्पिटल लेकर आए। जहां से कोटा रेफर किया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

तालेड़ा थाना हेड कॉन्स्टेबल पवन शर्मा ने बताया- ब्रदीलाल शाम को खेत से लौटा। घर में खाना खाया। रात को टॉयलेट के लिए उठा तो उसकी तबियत बिगड़ गई। उसकी एड़ी में कीड़े के काटने के निशान थे। परिजनों ने हल्दी लगाई फिर हॉस्पिटल लेकर आए। कोटा में उसकी मौत हो गई। ये साफ नहीं हुआ कि सांप ने काटा या किसी कीड़े ने। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों के शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बद्रीलाल खेती करता था। उसके दो बच्चे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.