शिक्षा रत्न पुरस्कार से शिक्षक प्रवीण द्विवेदी सम्मानित

फतेहपुर। ग्लोकल विष्वविद्यालय सहारनपुर द्वारा अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन 14 जुलाई को आयोजित किया गया था। जिसमें फतेहपुर जनपद के तीन शिक्षकों ने प्रतिभाग किया और उन्हें शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जनपद के एसआरजी राधेश्याम दीक्षित, बहुआ ब्लाक के एआरपी प्रवीण द्विवेदी और मलवां की डीआरजी रुचि तोमर शामिल रही। इस कार्यक्रम में पुरुस्कार मुख्य अतिथि प्रमुख योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण जी, पद्मश्री सेठपाल जी एवं पद्मश्री डॉ राजन सक्सेना सहित विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पंकज मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति में प्रदान किया गया। अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन और शिक्षा रत्न पुरस्कार का उद्देश्य देश के 15 राज्यों के शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले अग्रणी लगभग 250 शिक्षकों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण प्रयास था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सामूहिक दृष्टिकोण विकसित करना और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करना था। शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार हेतु चयन शिक्षकों की प्रोफाइल की गहनता से समीक्षा के उपरांत किया गया। शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित सभी शिक्षकों को खंड शिक्षाधिकारी हौसिला प्रसाद, प्राशिसं अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सेंगर, मंत्री संतोष कैथल, स्वतंत्र कुमार, देवा शुक्ला, महेंद्र यादव, नरेश तिवारी, राजेश तिवारी, संगीता पटेल, सारिका तिवारी, निरूपमा सिंह, धरमपाल, अजय शर्मा, उदल सिंह लोधी, पंकज पासवान सहित आदि शिक्षकों ने बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.