लेखपाल संघ बांदा का 19वां अधिवेशन का हुआ उद्घाटन 

न्यूज़ वाणी ब्यूरो मुन्ना बक्श बांदा। बबेरू रोड़ स्थित एक मैरिज हाल पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ बांदा का 19 वां अधिवेशन का उद्घाटन संघ के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री के द्वारा किया गया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में बांदा जिला अधिकारी ने पहुंचकर लेखपाल संघ के 19 वां अधिवेशन में संबोधित किया, जिसमें बांदा जनपद के तहसील के लेखपाल मौजूद रहे।

मामला बबेरू रोड स्थित एक मैरिज हाल का है। जहां पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ बांदा का 19 वां अधिवेशन का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष राम मूरत यादव व प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि बांदा जिला अधिकारी नागेंद्र सिंह बांदा पहुंच कर लेखपालों को संबोधित करते हुए कहा कि, लेखपाल राजस्व एवं विकास कार्यों की रीड है, उनकी सहभागिता के बिना विकास कार्य संभव नहीं है। क्योंकि लेखपाल विकास प्रशासन की कड़ी है।

उन्होंने कहा कि आग, मकान गिरना,खाने की समस्या होना, दुर्घटना घटना जैसी तमाम दैवीय आपदा में घर परिवार छोड़कर मुश्किल पर काम करते हैं। इस सेवा भाव का उन्हें पूर्ण लाभ भी मिलता है,साथ यह भी कहा कि यह लेखपाल ही नहीं यह परिवार के एक जिम्मेदार सदस्य भी हैं। और अपनी इस जिम्मेदारी का भी निर्वाहन बखूबी से कर रहे हैं। और लेखपाल अपने संवाद सूत्रों के माध्यम से खुद जाकर गांव शहर के हर अंतिम छोर तक पहुंचाने का काम करते हैं।

इस मौके पर प्रिंस शुक्ला जिला अध्यक्ष, राजेश कुमार बुंदेला जिला मंत्री ,अनिल कुमार जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ, रवि शंकर राजपूत जिला कोषाध्यक्ष ,राजकुमार सोनकर जिला ऑडिटर सहित समस्त लेखपाल मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.