चाकू से 17 वार कर किशोर को मौत के घाट उतार दिया, टोपी पहने आया शख्स

 

दिल्ली के भजनपुरा में एक किशोर की चाकू से ताबड़तोड़ हत्या कर दी गई। किशोर पर एक के बाद एक 17 बार चाकू से वार किए गए। खौफनाक वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक का नाम सुमित बताया जा रहा है।

                               Teenager murdered by stabbing with knife in Bhajanpura

CCTV में कैद हुई हत्या

सीसीटीवी फुटेज में एक लड़का बैठा हुआ दिख रहा है और एक लड़का खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। खड़ा हुआ शख्स सुमित है, थोड़ी देर में एक टोपी पहने लड़का आता है और चाकू से ताबातोड़ सुमित पर अटैक करना शुरू कर देता है। जिसके बाद सुमित घायल होकर नाली में गिर जाता है।

सीसीटीवी 11 जुलाई का बताया जा रहा है कि। भजनपुरा के गामरी एक्सटेंशन में सुमित का शव मिला था। सुमित के चेहरे पर, गर्दन पर और पेट पर 17 बार हमला किया गया था। हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.