वृक्षारोपण अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण

बिंदकी, फतेहपुर। बिंदकी कस्बे में शनिवार को ललौली चैराहे के समीप वरिष्ठ कांग्रेसी विवेक मिश्र के आवास के समीप राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के तहत कांग्रेसियों ने पौधा लगाएं इस मौके पर मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चैहान का पार्टी के कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि केंद्रीय व प्रदेश स्तर पर नेतृत्व के रूप में चल रहा वृक्षारोपण अभियान राजीव गांधी वृक्षारोपण जोरो शोरो पर है जहां शनिवार को बिंदकी में वृक्षारोपण अभियान किया गया है इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के अलावा नगर अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष बाबर खान, जिला महासचिव पप्पू, विवेक मिश्रा, महेंद्र सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.