घर में महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

अहरौरा थाना क्षेत्र के अतरौली गांव में घर में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह घर के बाहर न निकलने पर पड़ोस की महिलाओं ने देखा तो कमरे में उसका शव पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। सावित्री देवी पत्नी विमल सिंह निवासी अतरौली कला के पति बाहर रहते हैं। एक पुत्र तथा दो पुत्री है, जिनमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है। सावित्री के घर से थोड़ी दूर पर महादेव जी का मंदिर है, जहां लोग दर्शन पूजन को आते हैं।

गांव के लोगों ने देखा कि आज सावित्री मंदिर नहीं आई। दूधिया भी घर जाकर आवाज लगाया, पर कोई आहट नहीं मिली तो गाय का दूध निकाल कर चला गया। फोन करने पर भी नहीं उठा। दरवाजा अंदर से बंद था। गांव के महिलाओं ने साइड के रास्ते जाकर अंदर झांक कर देखा तो महिला का शव पड़ा हुआ था। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के लोग घर के अंदर हैं। घटना की जांच की जा रही है।  पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, इमिलिया चट्टी चौकी प्रभारी महेंद्र पटेल घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.