55 साल के पति को इश्क का बुखार, पत्नी ने सौतन के ससुर से जोड़ा नाता

आगरा: परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को एक दंपत्ति का अजीब केस आया, जिसे जानकार काउंलसर हैरान रह गए। 55 साल की उम्र में चार बच्चों के पिता को एक महिला से इश्क हो गया। पत्नी ने अपने पति को खूब समझाया। तब पति नहीं माने तो उसने भी अपनी सौतन के ससुर से 51 साल की उम्र में इश्क फरमा लिया। दोनों का मामला जानकार काउंसलर बड़ी परेशानी में पड़ गए। समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन दंपत्ति में रजामंदी नहीं हो सकी। दोनों अपने रिश्तों को तोड़ना नहीं चाहते हैं। काउंसलर ने उन्हें दूसरी तारीख पर बुलाया है।

आगरा के एक दंपत्ति की शादी को 28 साल हो चुके हैं। दोनों के 4 बच्चे भी है। पति की उम्र 55 तो पत्नी की उम्र 51 साल है। मगर दोनों की करतूतों से बच्चे परेशान हैं। पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके अपने कार्यक्षेत्र में एक महिला से अवैध संबंध हैं। जिसका फोटो उसने खींच लिया है। पत्नी का कहना है कि उसने अपने पति को खूब समझाया, लेकिन वह महिला से रिश्ता नहीं तोड़ रहा है। उधर पति ने आरोप लगाए हैं कि उसकी पत्नी ने महिला मित्र के ससुर से रिश्ता जोड़ लिया है। वह सरकारी नौकरी करती है। इसलिए घमंड करती है।

काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि पत्नी की सरकारी नौकरी है। जबकि पति बिजेनस करता है। दोनों की शादी को 28 साल हो चुके हैं। बच्चे बहुत बड़े हो गए हैं। दोनों का एक ही घर में अफेयर चल रहा है। पति का बहू और पत्नी की उसके ससुर से दोस्ती चल रही है। दोनों का समझाने का काफी प्रयास किया। मगर बात नहीं बनी है। अगली तारीख दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.