खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर वृद्ध महिला, बारिश में गिर गया था घर

फतेहपुर। बारिश में कच्चा मकान गिरने के बाद एक वृद्ध महिला खुले आसमान में सोने को मजबूर हैं। सूचना देने के चार दिन बीत जाने के बाद भी राजस्व टीम गांव नहीं पहुंची। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर उन्नौर निवासी प्रेमा देवी ने बताया कि चार दिन पहले हुई तेज बारिश में उसका कच्चा मकान गिर गया था। जिसकी सूचना राजस्व टीम को भी दे दी गई थी। लेकिन न अब तक क्षेत्र के लेखपाल और न ही किसी अधिकारी ने उसका हाल जानने की कोशिश की। जिसके चलते वह बारिश में खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। वृद्ध महिला ने डीएम से गुहार लगाई हैं कि राजस्व टीम भेजकर जांच कराते हुए उसे सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.