केन मां ने दिखाया विशाल रूप, भक्तो ने जयकारों के साथ संपन्न की केन आरती

 

न्यूज़ वाणी ब्यूरो मुन्ना बक्श बांदा। जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने केन जल आरती के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तत्वाधान में केन जल महा आरती का आयोजन किया गया जिसमे भक्तों ने जोर शोर से उद्घोष करते हुए केन मां के चरणों में शीश नवाए। मितेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में केन मां का विशाल स्वरूप देखने को मिल रहा है जो कि धीरे – धीरे और विशाल रूप लेता नजर आ रहा है। समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने बताया कि केन जल आरती में समिति के सदस्यों के साथ अन्य तमाम लोगों ने हिस्सा लिया और बड़े ही भाव के साथ केन जल आरती कार्यक्रम को संपन्न किया। नदी के विषय में बताया गया कि इस समय केन मां का विशाल स्वरूप देखा जा सकता है, चूंकि नदी में पानी अधिक हो जाने के कारण केन जल आरती स्थल डूब गया है और धीरे – धीरे जल स्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है जोकि खतरे के निशान से ऊपर हो गया है हालांकि यमुना नदी में भी जल स्तर काफी बढ़ गया है लेकिन सबसे ज्यादा विशाल रूप केन मां ने इस समय धारण किया हुआ है। आगे बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा भी इस संबंध में निरीक्षण कार्य किया जा रहा है तथा बाढ़ से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान सभी लोगो ने केन मां से प्रार्थना की है कि उनके इस विशाल स्वरूप से किसी को कोई हानि न पहुंचे और सभी सुरक्षित रहें। इस दौरान केन जल आरती कार्यक्रम में जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया दीपक गुप्ता खाटू श्याम सेवा मंडल सदर तहसील अध्यक्ष विनय कुमार प्रजापति बबलू संदीप सेन राहुल यादव आशीष अनुरागी बड़ोखर ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम मिश्रा सुधीर प्रजापति सहित करीब आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.