यमुना नदी का बढ़ रहा है जलस्तर बाढ़ चैकिया 24 घंटे अलर्ट

किशनपुर, फतेहपुर। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसको देखते हुए बाढ़ चैकियां 24 घंटे अलर्ट है यमुना की बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांव के लोगों के साथ चर्चा कर तहसील प्रशासन ने हाल जाना है। और अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं पिछले चार-पांच दिनों से यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है कई गांव में यमुना का बढ़ता जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। तो कई गांव में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने खतरे की घंटी बजा दी है जिसको देखते हुए थाना परिषद में तहसील प्रशासन में बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों के साथ चर्चा की खागा एसडीएम अजय कुमार पांडे व खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार पांडे ने बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों से यमुना के बढ़ते हुए जलस्तर की जानकारी ली उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों में बचाव के लिए तैनात चैकिया को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं जिस वजह से यमुना तटवर्ती इलाके पर बसे गांव के लोगों में दहशत कमल बना हुआ है यमुना के बाढ़ में प्रभावित होने वाले महावतपुर असहट,गढीवा, मझगवा , मड़ौली, सहित कई गांव बाढ़ को लेकर सदमे में है। वहीं प्रशासन ने बाढ़ चैकिया को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.