नव युवक कांवरिया संघ ने निकाली झांकी, कांवड़ यात्रा

फतेहपुर। शहर के वर्मा चैराहा से नव युवक कांवरिया संघ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में कांवरिया यात्रा निकाली गई। इस दौरान यह लोग डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए भृगु धाम भिटौरा के लिए रवाना हुए और वहां से गंगाजल लेकर तामेश्वर मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। यह कांवड़़ यात्रा पिछले कई वर्षों से निकली जा रही है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। कावड़ यात्रा में भोलेबाबा की शोभायात्रा आकर्षण का केन्द्र रही, जिसमें नाचते गण लोगों को आकर्षित कर रहे थे। कावड़यात्रा शहर में घूमी जहां नगें पैर श्रद्वालु नाचते झूमते चल रहे थे। इस दौरान इनके साथ अरूणा त्रिपाठी, सविता अवस्थी, शालिनी, अंकिता, बंटू अवस्थी, वीरेंद्र मिश्रा, निक्की चैरसिया, महेंद्र केसरवानी, अनुपम, अमित वर्मा, रवि, पवन कुमार, अजय मिश्रा, शिवम्, पिन्टू, शिवाजी शुक्ला सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.