दहेज हत्या के मुकदमें में नामजद दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

-दहेज हत्या के मुकदमें में नामजद दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

असोथर, फतेहपुर। वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में असोथर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं० 144/2024 धारा 80 (2)/85/123 भारतीय न्याय संहिता व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त रवि नारायन उर्फ रजोल उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र चन्द्र प्रकाश, चन्द्रप्रकाश उम्र करीब 70 वर्ष पुत्र भगौती प्रसाद निवासीगण ग्राम रिठवां थाना असोथर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, आरक्षी गौरव कुमार, महिला आरक्षी रेशमा भारती शामिल रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.